लेह में माइनस 15.6 डिग्री तापमान

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, लद्दाख समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का दौर जारी है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार तक इसके 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।


पहाड़ों से चलने वाली तेज पश्चिमोत्तर हवाओं के कारण पारा लुढ़कने की संभावना है। दिल्ली में बढ़ सकता है प्रदूषण का स्तरगिरते तापमान और हवा की गति में संभावित गिरावट के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। दिल्ली में बुधवार की सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है।


लेह में माइनस 15.6 डिग्री तापमान


केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है। जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। शहर में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। पिछले हफ्ते ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने और मैदानी इलाकों में बारिश होने के कारण पूरे जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में रात्रि के तापमान में गिरावट शुरू हो चुकी है। हालांकि, दिन का तापमान 10 दिसंबर तक स्थिर रहने की संभावना है।


कश्मीर घाटी में गुलमर्ग रहा सबसे ठंडा


उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग का तापमान शून्य के नीचे 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा। वैष्णों देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


मनाली में शून्य डिग्री सेल्सियस तापमान


हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ठंड का दौर जारी है। लाहौल स्पीति जिले का प्रशासनिक केंद्र केलांग प्रदेश का सबसे ठंड स्थान रहा और यहां का तापमान शून्य के नीचे 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में मनाली का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।


" alt="" aria-hidden="true" />


Popular posts
ऐेसे में जब लोग यात्रा कम करेंगे और एक ही स्थान पर रहेंगे तो वायरस कम फैलेगा। यदि दो-चार दिन बाद उनमें लक्षण मिलता भी है तो वह चंद लोगों में ही फैला होगा। ऐसे में पूरे परिवार को आइसोलेट करना आसान रहेगा। इसे ध्यान में रखकर लोगों से कम से कम बाहर निकलने की अपील की जा रही है
दिल्ली में हुई एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत दिल्ली में कोरोना से संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। बीती रात महाराजा अग्रसेन अस्पताल में मरीज ने आखिरी सांस ली।
पलवल में सामने आए 13 नए पॉजिटिव केस, सभी संक्रमित जमातिए पलवल में कोरोना के 13 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सभी पॉजिटिव केस हरियाणा के बाहर के हैं। जानकारी के अनुसार यह सभी जमात से आए हैं। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने जानकारी दी कि पलवल में जमात के 88 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। इनमें से 13 रिपोर्ट पॉजिटिव हैं, जिसके बाद अब पलवल में संक्रमित लोगों की संख्या 17 हो गई है। हालांकि 17 में से एक ठीक होकर घर जा चुका है।
यूपी में अब तक 23 मरीज कोरोना पॉजिटिव
Image
गंगाराम अस्पताल में 108 स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया क्वारंटीन गंगाराम अस्पताल के 108 स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें से 23 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 85 अपने घरों में क्वारंटीन हैं। इनमें डॉक्टर भी शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद ये फैसला लिया गया है। अब दोनों मरीजों को आरएमल अस्पताल भेज दिया गया है।