बताया जाता है कि कनिका नौ मार्च को लंदन से मुंबई और वहां से 11 मार्च को लखनऊ आई थीं। उस वक्त उन्हें बुखार नहीं था। इसके बाद वह महानगर के गैलेंट अपार्टमेंट में हुई पार्टी में शामिल हुई थीं। शहर के नामचीन होटल में गईं और तीन अन्य पार्टियों में भी शामिल हुई थीं। इसमें राजनेताओं के साथ कारोबारी भी थे। इसके बाद 18 मार्च की शाम बुखार होने पर कनिका ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। 19 मार्च को टीम ने उनके फ्लैट में जाकर सैंपल लेकर केजीएमयू में जांच कराई।
कनिका कपूर के साथ लखनऊ में आयोजित पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी थीं।