सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज, लखनऊ में अब तक नौ मरीज
NEWS


" alt="" aria-hidden="true" />बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर सहित चार नए मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। कनिका राजधानी की पार्टियों में शामिल हुई थीं, जिसमें राजनेताओं के साथ बड़े व्यापारी भी थे। ऐसे में उनके भी वायरस के चपेट में आने की आशंका है। अन्य तीनों मरीज केजीएमयू में पॉजिटिव पाए गए रेजिडेंट डॉक्टर के परिवार के हैं। इसके साथ राजधानी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या नौ हो गई है।


वहीं, कनिका के खिलाफ लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। कनिका पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 (महामारी कानून), 269 (ऐसा काम जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका हो) और 270 (जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का फैलाना) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। 


Popular posts
ऐेसे में जब लोग यात्रा कम करेंगे और एक ही स्थान पर रहेंगे तो वायरस कम फैलेगा। यदि दो-चार दिन बाद उनमें लक्षण मिलता भी है तो वह चंद लोगों में ही फैला होगा। ऐसे में पूरे परिवार को आइसोलेट करना आसान रहेगा। इसे ध्यान में रखकर लोगों से कम से कम बाहर निकलने की अपील की जा रही है
सीजफायर कंपनी की महिला कर्मचारी की बहन भी हुई कोरोना पॉजिटिव वसुंधरा में पॉजिटिव आई सीजफायर कंपनी की महिला कर्मचारी की बहन भी हुई कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई है। पहले रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सैंपल दोबारा भेजा गया था। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सुबह ही उसे गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब गाजियाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 14 हो गई है। इनमें से तीन इलाज के बाद स्वस्थ्य हो चुके हैं। 11 का एमएमजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आज सभी मरीज मुरादनगर कोविड अस्पताल शिफ्ट किए जाएंगे। संयुक्त अस्पताल में पॉजिटिव आए तीन जमाती भी एमएमजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिए गए थे।
सेल्फी लेने वाले सांसत में
दिल्ली में हुई एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत दिल्ली में कोरोना से संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। बीती रात महाराजा अग्रसेन अस्पताल में मरीज ने आखिरी सांस ली।
पलवल में सामने आए 13 नए पॉजिटिव केस, सभी संक्रमित जमातिए पलवल में कोरोना के 13 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सभी पॉजिटिव केस हरियाणा के बाहर के हैं। जानकारी के अनुसार यह सभी जमात से आए हैं। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने जानकारी दी कि पलवल में जमात के 88 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। इनमें से 13 रिपोर्ट पॉजिटिव हैं, जिसके बाद अब पलवल में संक्रमित लोगों की संख्या 17 हो गई है। हालांकि 17 में से एक ठीक होकर घर जा चुका है।